युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.37, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शनिवार, 06 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी और लोकहित का कार्य कर पाएंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। अधिक लोगों से संपर्क से लाभ मिलेगा। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे, जिससे लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। ढोंगियों से सावधान रहें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन अनावश्यक धन व्यय होने से तनाव में रहेंगे। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। करियर कारोबार में पहल करने और जोखिम उठाने में आगे रहेंगे। धन हानि हो सकती है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। पार्टनर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन कर प्रभावित करेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। भूमि संबंधी कार्य आसानी से पूरे होंगे। यात्रा पर जाने से बचें। नींद पूरी नहीं होने से शारीरिक अस्वस्थता आ सकती है। आज आप जरूरी फैसला लेने से दुविधा का अनुभव करेंगे। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर करेंगे। जोखिम, प्रलोभन और जल्दबाजी से बचें। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं।
कर्क राशि :- आज आपको आर्थिक लाभ मिलने को प्रबल योग बन रहे हैं। नए कार्य की शुरूआत कर सकेंगे। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आस्था, अध्यात्म और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए लोंगों से मुलाकात में रुचि लेंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी लाएं। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अवरोधों से असहज होने की बजाय उनका मुकाबला करने की सोच रखें। कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिससे आपकी कठिनाई बढ़ सकती है।
कन्या राशि :- व्यापार-धंधे के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। धन लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। सबका साथ और विश्वास उत्साहित रखेगा। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ-साथ वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्म की ओर ध्यान बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। जीत उसी को हासिल होती है, जो कर्म पथ पर अग्रसर रहता है। तात्कालिक बाधाओं के लिए तैयार रहें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक है। आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। प्रयासों में तेजी आएगी। प्रतिस्पर्धा में औरों से आगे नजर आएंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि :- आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यस्तता अधिक होने से आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। बड़ों का नेह, वात्सल्य अभिभूत रखेगा। अपनों को समय देना भाएगा। कामकाज बेहत रहेगा और संसाधनों में वृद्धि होगी।
मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी, लेकिन संतान की चिंता भी रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। कड़ी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। भाग्य पक्ष की शुभता का लाभ उठाएं।
कुंभ राशि :- कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा। वाणी और व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खुशियों को अपनों के साथ साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। रहन सहन आकर्षक रहेगा।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, लेकिन मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। करीबियों की चर्चा के केंद्र में बनें रहेंगे। नवाचार पर जोर दें। समय और सामर्थ्य का सही इस्तेमाल कर तेजी से आगे आने का प्रयास करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *