आईपीएल: जब शार्दुल ने मांगी धोनी से माफी

0

नई दिल्ली  (हि.स.)। इंडियन प्रीमियन लीग(आईपीएल) के 12वें सत्र का 15वां मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आईपीएल में हालांकि खिलाड़ियों के कई रोचक किस्से होते रहते हैं, लेकिन इस मुकाबले में जो घटना घटी वह वाकई में मजेदार थी और इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी हास्य की एक फुहार छोड़ दी। तो आईये बताते हैं वह रोचक घटना क्या थी।
दरअसल, हुआ यह कि चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। मुंबई की पारी के नौवें ओवर में जब रवीन्द्र जडेजा की गेंद पर युवराज ने कवर पर शॉट खेल एक रन चुरा लिया। कवर में शार्दुल ठाकुर खड़े थे। गेंद उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। इसके बाद हड़बड़ाहट में जब उन्होंने अपने विकेटकीपर को थ्रो फेंकी तो वह भी गलत चली गई। मुंबई के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए एक और रन ले लिया।
घटनाक्रम तब और मजेदार हो गया जब धोनी पहले मिस फील्डिंग फिर ओवर थ्रो के लिए शार्दुल की ओर गुस्से से देखने लगे। शार्दुल ने फौरन मौका पहचाना और हाथ जोड़कर धोनी से माफी मांगने लगे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *