लास एजेंल्स फिल्मोत्सव में होगा तब्बू का सम्मान

0

मुंबई, 01 अप्रैल (हि स)। भारतीय सिनेमा की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक तब्बू को जल्दी ही एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, तब्बू को इस साल लास एजेंल्स में होने जा रहे इंडियन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। ये इस फेस्टिवल का 17वां सत्र होगा और इसका आयोजन 11 से 14 अप्रैल के बीच होगा। तब्बू को ये सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जाना है। आयोजकों की ओर से पुष्टि हो गई है कि तब्बू इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए लास एजेंल्स पंहुच रही हैं। इसी फिल्मोत्सव से जुड़ी एक और खबर के मुताबिक, इस दौरान तब्बू की प्रमुख फिल्मों को भी दिखाया जाएगा। दिखाई जाने वाली फिल्मों में विजयपथ, माचिस के नाम प्रमुख हैं। तब्बू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में श्रीराम राघवन की सस्पेंस थ्रिलर अंधाधुन, रोहित शेट्टी की हारर कामेडी गोलमाल अगेन और अजय देवगन के साथ थ्रिलर फिल्म दृश्यम के नाम प्रमुख हैं। तब्बू की आने वाली फिल्मों में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म भारत है, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वे अजय देवगन के साथ एक और फिल्म में काम कर रही हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *