राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित,मनप्रीत होंगे कप्तान

0

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम की कमान मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2017 का खिताब और भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी विश्व लीग फाइनल 2017 में कांस्य पदक जीता था। भारतीय टीम को पूल बी में पाकिस्तान, मलेशिया,वेल्स और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 7 अप्रैल को अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है- गोलकीपर : पी.आ.श्रीजेश,सूरज करकेरा। डिफेंडर : रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह,गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास। मिडफील्डर्स : मनप्रीत सिंह (कप्तान) चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम (उपकप्तान),सुमित, विवेक सागर प्रसाद। फॉरवर्ड्स : आकाशदीप सिंह, सुनील सोमवारपेट वियालाचर्या,गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और दिलप्रीत सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *