राज्यसभा चुनाव: नामांकन की आज आखिरी तारीख

0

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी हैं। चुनाव 23 मार्च को होंगे और सोमवार यानी आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। उम्मीदवारों की सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भाजपा के महासचिव अनिल जैन, सरोज पांडेय, प्रवक्ता अनिल बलुनी और जीवीएल नरसिम्हा राव के नाम शामिल हैं। पार्टी ने महाराष्ट्र के नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के अनिल जैन और नरसिम्हा राव, छत्तीसगढ़ के सरोज पांडेय और उत्तराखंड से अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि अन्य उम्मीदवारों में किरोड़ी लाल मीणा और मदन लाल सैनी राजस्थान से हैं, महाराष्ट्र के केरल पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वी मुरलीधरन, मध्य प्रदेश के अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी, कर्नाटक के उद्यमी राजीव चंद्रशेखर, झारखंड के समीर उरांव और हरियाणा के जनरल डीपी वत्स के नाम दर्ज हैं। वहीं अशोक बाजपेई, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजबहार, कांटा कार्दम और हरनाथ सिंह यादव उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के अलावा जैन और राव भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *