जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक पप्‍पू यादव बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में आये

0

पटना,10 मार्च (हि.स.)। पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव बेहतर इलाज के लिए विमान से यहां से नयी दिल्ली के एम्स लाये गए हैं। उसके पहले केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता आस्कर फर्नाण्डिस, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार पांडेय सहित कई नेताओं ने पप्पू से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बड़ी संख्‍या में पप्पू के शुभेच्‍छुओं ने मुलाकात की और शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। सांसद पप्पू यादव ने नयी दिल्ली से बताया कि एम्स में इलाज करायेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाख अहमद ने सांसद यादव के प्रति सदिच्‍छा रखने वाले लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शुभेच्‍छुओं की दुआ और आशीर्वाद का असर है कि सांसद के स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार को अररिया में रोड शो के दौरान मोटर साइकिल के गड्ढे में गिर जाने के कारण सांसद को गर्दन में चोट आयी थी, जबकि पैर फ्रैक्‍चर हो गया था। पहले अररिया में इलाज हुआ। वहां से उन्‍हें पीएमसीएच रेफर किया गया और आज सांसद बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली प्रस्‍थान कर गये। उधर, पार्टी के नेता रघुपति प्रसाद सिंह, अजय कुमार बुल्‍गानिन, ललन सिंह मधुकर आनंद, प्रेमचंद सिंह, डॉक्‍टर विश्‍वनाथ, एजाज अहमद, राजेश रंजन पप्‍पू, छात्र परिषद के गौतम आनंद, विकास बॉक्‍सर, आजाद चांद आदि ने भी शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *