नव वर्ष को लेकर राजधानी सहित झारखंड के सभी पर्यटन पर सैलानियों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

रांची, 25 दिसम्बर( हि.स.)।
नव वर्ष के आगमन को लेकर राजधानी रांची और झारखंड के सभी पर्यटन स्थल पर सैलानियों की भीड़ देखी जा रही है । पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए सज कर तैयार हैं।
सैलानियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी सभी एसपी को नव वर्ष को लेकर अपने-अपने जिले के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रांची के पिकनिक स्पॉट में जगरनाथ मंदिर, पतरातू डैम, कांके डैम, दशम फॉल, टैगोर हिल, पहाड़ी मंदिर, ओरमांझी स्थित बिरसा जूलॉजिकल पार्क, जॉन्हा फॉल्स, नक्षत्र वन, हुंडरू फॉल्स, धुर्वा डैम, हिरनी फॉल्स, रॉक गार्डन फन कैसल, बायो डायवर्सिटी पार्क, सिदो- कान्हू पार्क, रुक्का डैम और जमशेदपुर का जुबिली पार्क, छिन्मस्तिका मंदिर, सूर्य मंदिर बाबा बैधनाथ मंदिर शामिल है। ग्रामीण से लेकर पुलिस प्रशासन तक सैलानियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। जलप्रपात के आसपास खतरे वाली जगह पर वार्निंग बोर्ड लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे। राजधानी के हुंडरू फॉल जोन्हा और दशम फॉल में प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पर्यटन स्थलों पर जाने वाले सैलानियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर करीब 65 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावे सभी थानों की पुलिस को गश्ती तेज करने का भी निर्देश दिया गया है। अधिक भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। छेड़खानी करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए जवान निर्देश दिया गए है। डीसी ने सभी सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। पिकनिक स्थलों पर लगने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पिकनिक स्थलों पर पर्यटक मित्रों को तैनात किया है। लोग खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना ले और डूबने वाले इलाके में स्नान ना करें। इसके लिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। खतरनाक स्थलों को लाल रिबन से घेरने का भी आदेश दिया गया है। डीसी ने बताया कि बच्चों को डैम, डोभा और तालाब के किनारे ना आने दें। तालाबों और नदी में स्नान करने से रोके। डैंम ,तालाबों और नदी किनारे पिकनिक के दौरान सतर्क रहें और समूह में रहे। एक दूसरे का ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के निर्देशों का पालन करें और उमंग के साथ नए साल को मनाए। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी थानेदार को अपने अपने क्षेत्रों के पिकनिक स्पॉट पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश भी दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *