पूर्व क्रिकेटर सचिन ने दिया बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश

0

ऊना, 20 दिसम्बर (हि. स.)। क्रिकेट के भगवान भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कदम देव भूमि पर पड़े तो वह भी युवाओं को नशे की लत से बचने का संदेश दिए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा यहाँ भी ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं कि लड़के कई बार लड़कियां भी ड्रग्स का सेवन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें सचिन तेंदुलकर ल्यूमिनस इन्वर्टर के ब्रांड अम्बेसडर हैं और यहां ल्यूमिनस द्वारा गोद लिए बन्ने दी हट्टी स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन करने आये थे। यह स्कूल ऊना जिला के गग्रेट उपमंडल के बन्ने दी हट्टी में है।
उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाए और अपने बचपन की यादें सांझा की। बच्चों में भी सचिन तेंदुलकर की झलक पाने में खासा उत्साह था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *