राजीव प्रताप रूडी को नई जिम्मेदारी, बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

0

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (हि.स.)। पूर्व मंत्री और बिहार के सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी को भारतीय जनता पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’
पिछले साल सितंबर तक रूडी केन्द्र सरकार में मंत्री थे। पार्टी ने उनसे इस्तीफा दिला दिया था और नए लोगों को सरकार में जगह मिली थी। माना जाता है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री उनके काम से खुश नहीं थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *