सरेंडर अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सज्जन

0

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (हि.स.)। 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी करार दिए गए कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि उसे सरेंडर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया जाए। हाईकोर्ट कल यानि 21 दिसंबर को इस याचिका पर सुनवाई करेगा।

पिछले 17 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार देते हुए सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा मुकर्रर की थी। कोर्ट ने सज्जन कुमार को पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

हाईकोर्ट ने पूर्व नेवी अधिकारी भागमल के अलावा, कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर, गिरधारी लाल और दो अन्य को ट्रायल कोर्ट से मिली सजा को बरकरार रखा था। कोर्ट ने सभी दोषियों को 31 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया था और तब तक दिल्ली नहीं छोड़ने का आदेश दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *