मंत्री मंडल की चर्चा करने मुख्यमंत्री आज जाएंगे नई दिल्ली

0

रायपुर, 20 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पार्टी आलाकमान से मिलने नई दिल्ली जा रहे हैं। बघेल राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से रात्रि 7.40 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 9.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। उनका 21 दिसम्बर को भी नई दिल्ली में रूकने का कार्यक्रम है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबे मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया लेकिन अभी मंत्रियों के नामों पर सहमति बननी बाकी है। मंत्री बनने की लिस्ट में तो पहले ही दो नाम ​टीएस सिंहदेव और ताम्रघ्वज साहू का नाम सेलेक्ट हो चुका है। प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 13 मंत्रियों का कोटा है। ऐसे में बाकी बची 10 जगहों पर कौन-कौन शामिल किया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। सूचना के अनुसार 24 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।

15 साल के वनवास के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई दिग्गज कतार में
राज्य में मंत्री पद की दौड़ में चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, मोहम्मद अकबर, लखेश्वर बघेल, रविंद्र चौबे, अमितेश शुक्ल, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, अरुण वोरा, प्रेमसाय टेकाम, मनोज मंडावी आदि विधायक सबसे आगे बताए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *