मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमओ में किया काम-काज शुरू

0

जयपुर, 19 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल में बुधवार सुबह पहली बार शासन सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे और अपने दफ्तर में काम-काज शुरू किया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने सबसे पहले शासन सचिवालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सचिवालय के मुख्य द्वार पर स्थित गणेश प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) कुलदीप रांका तथा सचिव (मुख्यमंत्री) अजिताभ शर्मा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *