राष्ट्रपति ने उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार किया

0

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कुशवाहा ने सोमवार को अपना इस्तीफा भेजा था।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर आज जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि रालोसपा प्रमुख और केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिहार के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से स्वयं को अलग कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी अलोकतांत्रिक ढंग से शासन कर रहे हैं।
तेलुगू देशम पार्टी (पीडीपी) के बाद केंद्र के राजग गठबंधन से अलग होने वाली कुशवाहा की रालोसपा दूसरी पार्टी है‌।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *