मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए निकले जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी

0

पटना, 08 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सरकार के कामकाज और उसकी उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए राज्यभर में गांव से ​लेकर जिला मुख्यालयों तक प्रचार-प्रसार के लिए निकले जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने से आयोजित संक्षिप्त समारोह में ‘जागरुकता रथ’ को हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरुकता रथ बिहार के सभी जिलों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में लोगों को अवगत कराएगा। प्रथम चरण में प्रखण्ड स्तर तक तथा द्वितीय चरण में गांव एवं हाट/बाजार तक जागरुकता रथ लोगों के बीच पहुंचेगा।
जागरुकता रथ के साथ कला जत्था के कलाकारों द्वारा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में विशेष कर समाज सुधार यथा शराबबंदी, देहज प्रथा उन्मूलन एवं बाल-विवाह उन्मूलन की दिशा में उठाए गए कदम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरुकता रथ के माध्यम से लोगों को लगभग एक घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म सरकार के सात निश्चय, पथ निर्माण, स्वास्थ, शिक्षा, वंचित वर्गों के उत्थान, प्रशासनिक सुधार, समाजिक सुधार, कृषि सहित सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को समेकित रूप से प्रदर्शित करेगी। सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मनीष कुमार वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कला जत्था द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को भी देखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क और मुख्य मंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *