वर्तमान परिस्थिति में अमन के कारवां बढ़ाना होगा:सुबोधकांत

0

रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी को जाति, मजहब संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचना होगा। हम सब भारतीयों को तिरंगे के नीचे बापू के सामने शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर अवाम को खुशहाल बनायेंगे। सुबोधकांत मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में आयोजित अमन के सिपाही कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हमें गांधी के सपनों को मिलकर पूरा करना है। इसमें सबका सहयोग जरूरी है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश, पंडित रामदेव पांडेय, अर्जित सिंह, गुरमीत सिंह, कमलेश कुमार मिश्र आदि शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *