वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का निधन

0

हनोई, 21 सितम्बर (हि.स.)। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का शुक्रवार को गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। त्रान का निधन सैन्य अस्पताल में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर हुआ।
अप्रैल 2016 में त्रान को राष्ट्रपति बनाया गया था। इससे पहले वह जन सुरक्षा मंत्री थे। किसान समुदाय से थे। कई महीनों से इनकी बीमार होने की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी। आखिर बार 11 सितम्बर को इंडोनिशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो जब हनोई आए थे तब त्रान जनता से रूबरू होते हुए देखे गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *