हरिकेन तूफान : अमेरिका में दहशत, पेट्रोल/गैस के लिए लगी मीलों लम्बी लाइनें

0

लॉस एंजेल्स, 13 सितम्बर (हि.स.)। हरिकेन तूफान से बचाव के लिए अमेरिका के पूर्वी क्षोर पर समुद्री तूफान और बाढ़ से प्रभावित उत्तर व दक्षिण कैरोलाइना और वर्जीनिया राज्यों में भगदड़ मची हुई है। इन राज्यों में अनेक स्टेशनों पर पेट्रोल/गैस के लिए मीलों लम्बी लाइनें लगी हुई हैं। इन तीन राज्यों में दस लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
समुद्री लहरें तेरह फुट ऊंची हो सकती हैं, तो 35 इंच मूसलाधार बारिश से बाढ़ की आशंका बनी हुई है। समुद्री तूफान गुरुवार की देर रात अथवा शुक्रवार की सुबह कैरोलाइना आ सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन तीनों राज्यों में आपात स्थिति घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य घोषित किए हैं। संघीय सरकार ने नौसेना को सतर्क किया है, तो दस लाख डॉलर की मदद देने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने बाढ़ के पानी को अपने घरों के अंदर घुसने से बचाव के लिए मिट्टी/रेत के बोरे लगा दिए हैं।
इसके साथ ही बड़ी कंपनियों, एयर बीएनबी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने सदस्यों की ओर से मदद किए जाने की घोषणा की है। यू हाल ने अपने स्टोरेज एक महीने के लिए नि:शुल्क देने की घोषणा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *