बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का दौरा आज

0

लखनऊ, 24 अगस्त(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शुक्रवार) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित जनपदों में तीन जिलों में हवाई निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आवश्यक दिशा निर्देश दे सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बारिश से उफनायी नदियों से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुछ जनपदों में नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसमें लखीमपुर, गोण्डा और बाराबंकी जनपद शामिल हैं। तीनों ही ​जिलों में बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे लखीमपुर, गोण्डा और बाराबंकी का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री अपने चार से पांच घंटे के दौरे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों से समीक्षा भी करेंगे।
प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कुछ स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में पानी आ जाने के कारण वह स्थान छोड़ दिया है। बाढ़ के कारण खेती किसानी भी प्रभावित हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *