राजीव गांधी को याद कर राहुल हुए भावुक

0

नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज यानी सोमवार को देश उन्हें याद कर रहा है। पिता राजीव गांधी को उनके जन्मदिवस पर याद कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भावुक हो गए। इस मौके पर राजीव गांधी के समाधि स्थल पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा और राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी ट्वीट कर कहा ‘राजीव गांधी एक दयालु, भद्र, महान इंसान थे| उनकी यादें मेरी ज़िंदगी पर अमिट छाप छोड़े हुए है| उनकी असामयिक मौत ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा है। मुझे उनके साथ बिताया गया हर लम्हा याद है। मैं भाग्यशाली था कि कई जन्मदिन उनके साथ मनाए जब वह जिंदा थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, मगर उनकी यादें हमेशा ज़िंदा रहेंगी।’
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कहा, ‘राष्ट्र के लिए किए गए उनके प्रयासों को हम याद करते हैं।’
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक देश के सातवें प्रधानमंत्री रहे। 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *