अटल की अस्थियां उप्र के हर जिले की मुख्य नदियों में होंगी विसर्जित

0

लखनऊ, 17 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को राज्य के सभी जिलों की मुख्य नदियों में प्रवाहित करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश की जनता को भी अटल जी की अन्तिम यात्रा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रहा है। इस प्रदेश के हर क्षेत्र से उनका गहरा लगाव था। इसलिए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश के हर जिले की मुख्य नदियों में विसर्जित की जाएंगी, ताकि राज्य की जनता को भी उनकी अन्तिम यात्रा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सके।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के जनपद आगरा में यमुना व चम्बल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व टोन्स (तम्सा), वाराणसी में गंगा, गोमती व वरूणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो व आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, अम्बेडकर नगर में घाघरा व टोन्स (तम्सा), अमेठी में सई व गोमती, अमरोहा में गंगा व सोत, औरैया में यमुना व सिंद्धु, आजमगढ़ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), बदायूं में गंगा, रामगंगा व सोत, बागपत में यमुना, हिण्डन व काली नदी, बहराइच में सरयू, घाघरा, करनाली व सूहेली, बलिया में गंगा, घाघरा, गण्डक व टोन्स (तम्सा), बांदा में केन व यमुना, बाराबंकी में घाघरा व गोमती, बरेली में रामगंगा व अरिल, बस्ती में घाघरा, कूआनो व मनोरमा, बिजनौर में गंगा व रामगंगा, बुलन्दशहर व चन्दौली में गंगा, चित्रकूट में यमुना, देवरिया में गण्डक, घाघरा व राप्ती, एटा में इसान और इटावा में चम्बल व यमुना नदी में अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

इसी प्रकार फैजाबाद में घाघरा व टोन्स (तम्सा), फर्रूखाबाद में गंगा व रामगंगा, फतेहपुर में यमुना व गंगा, फिरोजाबाद में यमुना, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में यमुना व हिण्डन, गाजीपुर में गंगा व गोमती, गोण्डा में घाघरा व कूआनो, हमीरपुर में यमुना, धसान व केन, हापुड़ में गंगा, हरदोई में रामगंगा व सई, हाथरस में करबन व सेंगर, जालौन में यमुना, सिंद्धु व बेतवा, जौनपुर में सई व गोमती, झांसी में धसान व बेतवा, कन्नौज में गंगा, कौशाम्बी में गंगा व यमुना, कुशीनगर में गण्डक व बूढ़ी गण्डक, लखीमपुर खीरी में शारदा, गोमती व सूहेली और ललितपुर में बेतवा, धसान, जामनी व शहजाद नदी में अटल की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।
इसके अलावा महराजगंज में गण्डक, छोटी गण्डक, राप्ती व रोहिन, महोबा में धसान, मैनपुरी में इसान व अरिन्द, मथुरा में यमुना व करवन, मऊ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), मेरठ में गंगा व हिण्डन, मीरजापुर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा, मुजफ्फरनगर में गंगा, हिण्डन व काली नदी, पीलीभीत में शारदा, गोमती, व देवहा (गर्रा), प्रतापगढ़ में सई व गंगा, रायबेरली में सई, गंगा व बकूलाही, रामपुर में रामगंगा, सहारनपुर में यमुना, हिण्डन व काली नदी, सम्भल में गंगा व अरिल, संतकबीर नगर में घाघरा, राप्ती व कूआनो, संतरविदास नगर में गंगा व वरुणा, शाहजहांपुर में रामगंगा, गोमती व गर्रा, शामली में यमुना, श्रावस्ती में राप्ती, सिद्धार्थनगर में राप्ती, कून्हरा, घोघी व वान गंगा, सीतापुर में गोमती, घाघरा व शारदा, सोनभद्र में सोन, रेहन्द व कान्हा, सुल्तानपुर में गोमती एवं उन्नाव में गंगा व सई नदी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *