गिरिराज सिंह करेंगे सावन महोत्सव का शुभारंभ

0

बेगूसराय, 12 अगस्त (हि.स.)। शिव भक्ति के पावन माह सावन के तृतीय सोमवार की पूर्व संध्या पर 19 अगस्त को झमटिया गंगा धाम में आयोजित सावन महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। महोत्सव का शुभारंभ भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह करेगें। कार्यक्रम का आयोजन बछवाड़ा पत्रकार संघ द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय एवं लालवेन्द्र कुमार ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन गिरिराज सिंह करेगें। जबकि समारोह के अतिथि बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, अमिताभ ओझा एवं राजेश राज होगें।
सावन के सोमवार के मौके पर झमटिया घाट से बड़ी संख्या में कांवड़िये जल लेकर विद्यापति धाम एवं थानेश्वर स्थान समस्तीपुर में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। यहां सावन महोत्सव का आयोजन 2008 से किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *