स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल हो भगवद्गीताः अक्षय कुमार

0

नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कहा कि भगवद्गीता ऐसी किताब है, जिसमें हमें समस्याओं का समाधान मिलता है। भगवद्गीता को भारतीय स्कूलों में अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि बच्चे नैतिकता सीख सकें। अक्षय ने यह बात जाने माने लेखक विजय सिंगल की पुस्तक ‘‘भगवद गीता- सेइंग इट द सिंपल वे’’ के लोकार्पण अवसर पर कही।
अक्षय ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग हैं। एक ऐसी किताब आनी चाहिए, जिसमें सभी धर्मग्रन्थों मसलन गीता, कुरान, बाइबिल की अच्छी बातों का संग्रह हो, जिससे बच्चे एक दूसरे के धर्म के बारे में जानेंगे और उनमें सकारात्मकता आएगी। अक्षय ने आगे कहा कि मैंने गीता कभी नहीं पढ़ी। जो कुछ जानता हूं वो अपने पिता से सुनकर सीखा है। गीता में कहा गया है कि ‘कर्म करो, फल की इच्छा मत करो’ बिल्कुल अपने काम को ईमानदारी से करते रहना चाहिए, उसका फल जरूर मिलेगा।
मेडिटेशन से जुडें एक सवाल पर अक्षय ने कहा कि आप 24 घंटे में किसी एक जरूरतमंद की मदद कर दें तो उससे अच्छा मेडीटेशन कुछ नहीं हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी आप काम पर निकलें तो आपने माता पिता के पैर जरूर छुएं। यह वैज्ञानिक तथ्य है, उससे आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार इन दिनों आपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से मौनी रॉय डेब्यु कर रही हैं। मौनी अक्षय के अपोजिट हैं। इस फिल्म की कहानी 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के पहला गोल्ड मेडल जीतने पर आधारित है। इस फिल्म की निर्देशक रीमा कागती हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं।
इसके पहले अक्षय की फिल्म पैडमैन सुपरहिट साबित हुई थी जो कि महिलाओं को मासिक के समय होने वाली परेशानियों पर आधिरित थी। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेंडरेकर थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *