रमाकांत रथ को आज मिलेगा ‘अतिबडी जगन्नाथदास सम्मान’

0

भुवनेश्रर, 26 जुलाई (हि.स.) । ओडिशा साहित्य अकादमी की ओर से दिये जाना वाला सबसे बड़ा सम्मान ‘अतिबडी जगन्नाथदास सम्मान’ विशिष्ट कवि तथा पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित ‘रमाकांत रथ’ को गुरुवार को प्रदान किया जाएगा। गुरुवार शाम को रवीन्द्र मंडप में एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा ओडिशा साहित्य अकादमी की ओर से 15 वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किये जाने का निर्णय किया गया है। इनमें मानगोविंद महासूपकार, सत्यनारायण रथ, श्रीकुमार चक्रवर्ती, सीताराम वर्तिआ, प्रतिमा मिश्र, बंशीधर साहु,विजय चंद्र जेना, शंकर्षण मंगराज, लक्ष्मीधर नायक, दुर्योधन दास, कुंजबिहारी पाढी, प्रफुल्ल दास, सरोजिनी षडंगी, गिरि दंडसेना व ब्रजमोहन मिश्र को सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *