गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से गांजा के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार

0

गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। राजधानी के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन परे आरपीएफ ने अभियान चलाते हुए पांच महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पांजों गांजा तस्करों को जीआरपी को सौंप दिया गया।
आरपीएफ सूत्रों ने बताया है कि सोमवार की रात को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर जैसे ही डाउन डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 15903 एक्सप्रेस पहुंची तो नियमित तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान स्लीपर एस-5 और एस-6 में सफर कर रही पांच महिलाओं के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। महिला तस्करों के पास से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
सभी तस्कर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली बताई गई हैं। उनकी पहचान माहिरा बेवा, माफरुजा बेवा, सागर बानू बेवा, आजमा खातून और मुमताज बीबी के रूप में की गई है। जीआरपी ने इस संबंध में 203/18 का एनडीपी कानून के तहत यू/एस 20 (बी) धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे पुलिस पांचों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *