खराब मौसम के कारण कैलाश मानसरोवर यात्री चौकड़ी, गुंजी पिथौरागढ़ में रूके

0

पिथौरागढ़, 22 जुलाई (हि.स.)। खराब मौसम के कारण प्रसिद्ध कैलास-मानसरोवर यात्रा के नौवे दल के 54 यात्री चौकड़ी व आठवे दल के 58 यात्री पिथौरागढ़ में रूके हुए हैं। जबकि पांचवे दल के 59 व छठवें दल के 55 वापसी यात्री गुंजी में रूके हुए हैं और सातवें दल के 57 यात्री चाइना में हैं।
आठवें यात्री दल के 58 सदस्य नैनी-सैनी हवाई पट्टी शनिवार को पहुंचा और वहां से वायुसेना का हेलीकॉप्टर कैलास यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए रवाना भड़ा लेकिन खराब मौसम के चलते उसे छियालेख से वापस लौटना पड़ा। नौवां यात्री दल पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है और इस दल की 12 महिला सदस्यों सहित कुल 54 यात्री तीन दिन से चौकोड़ी में हैं।जबकि पांचवें और छठे दल की 24 महिला यात्रियों सहित 113 यात्री गुंजी में फंसे हुए हैं। मानसरोवर यात्रा का 7 वां 57 सदस्यीय दल दारचिन पहुंचा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *