अकाशीय बिजली गिरने से 77 बकरियों की मौत

0

रायपुर 16 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राजनांदगांव जिले के छुईखदान ब्लाक आने वाले वनांचल क्षेत्र पैलीमेटा के ग्राम पटपर में अकाशीय बिजली गिरने से 77 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। घटना कल शाम की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पटपर से 5 किमी की दूरी पर बकरी पालक दयालु पिता भुवन यादव एवं जगदीश पिता फिरहा यादव ग्राम पटपर के जंगल में अपने करीब ढेड़ सौ बकरियो को चराने ले गए थे। कल शाम को भारी बारिश होने के कारण सभी बकरियां पेड़ के सहारे खड़े थे उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिर गया जिससे मौके पर 77 बकरियाें की मौत हो गई। वहीं बकरी चरवाहा दूर में एक पेड़ के नीचे खड़े थे जिसके चलते दोनों चरवाहा बाल – बाल बच गये। मृत बकरियो में 55 दयालु एवं 22 बकरी जगदीश यादव निवासी पटपर ग्राम पंचायत गर्रा के है। बकरियां मारे जाने की जानकारी पशु चिकित्सालय और पुलिस थाना गंडई को कोटवार के माध्यम से दे दी गई है। घटना की जानकारी ठाकुरटोला निवासी आसू मसीह और संजय मसीह ने दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *