योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

0

नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाकात की।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इससे पहले आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कृषि एवं मनरेगा पर गठित समिति की पहली बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *