मुख्यमंत्री योगी से इजराइल के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात

0

लखनऊ, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को यहां उनके सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत डेनियल कैरमाॅन के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।
प्रतिनिधिमण्डल में इजराइल के ऊर्जा एवं जल मंत्रालय के उप महानिदेशक येशज़्केल लिफ्शिट्ज, अडीना डार, अविशे हारपाॅज़, तमार ज़ीव एवं ओडेड डिस्टेल शामिल थे।
मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर इज़राइल के राजदूत को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक स्वरूप भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *