गौतम गंभीर डीडीसीए में पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे : रजत शर्मा

0

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.) । दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के नए निर्वाचित अध्यक्ष रजत शर्मा ने पुष्टि की कि वरिष्ठ क्रिकेटर गौतम गंभीर डीडीसीए में पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि गौतम गंभीर बोर्ड के सदस्य हैं और वह एक पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। रजत शर्मा ने 27 जून से 30 जून तक होने वाले डीडीसीए के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोटों से हराया। शर्मा ने 54.40 प्रतिशत वोट हासिल किए। रजत शर्मा को 1521 वोट मिले,जबकि मदनलाल को 1004 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर चुने गए राकेश कुमार बंसल को 1364 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना को 1086 वोट मिले। कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को 273 वोट मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *