गुजरात से करेंगे राहुल गांधी 2019 के चुनावी अभियान की शुरुआत

0

नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। गुजरात से अपने साफ्ट हिन्दुत्व की शुरुआत करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत भी उसी राज्य से करने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में राहुल 11 जुलाई को अपनी गुजरात में यात्रा पर रवाना होंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गुजरात यात्रा से पहले 4 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दो दिवसीय दौरा करेंगे। राहुल गांधी गुजरात चुनावी अभियान की शुरुआत 11 और 15 जुलाई को सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने बड़े पैमाने पर राज्य का दौरा किया था। इतना ही नहीं, राज्य की 182 सीटों में से 2012 विधानसभा की 54 से कांग्रेस को 77 सीटों तक पहुंचने का श्रेय भी पार्टी राहुल गांधी को देती रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दिसंबर तक गुजरात में कम से कम तीन से चार ऐसी यात्राएं करेंगे ताकि लोगों के साथ उनका संबंध फिर से स्थापित किया जा सके, जिससे पहले उन्होंने राज्य के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें भी की ही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *