दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

0

नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.) । दिल्ली-एनसीआर में रविवार अपराह्न 3.37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गयी। इसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत था। जानकारी के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत के भी कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके महसूस होते ही लोग अनन-फानन में घरों व दफ्तरों से बाहर आ गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *