खेलमंत्री ने कबड्डी मास्टर्स दुबई का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई

0

नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.) । खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कबड्डी मास्टर्स दुबई 2018 का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। खेलमंत्री ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, “भारतीय कबड्डी टीम को कबड्डी मास्टर्स दुबई 2018 का खिताब जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। ईरान पर 44-26 से मिली बड़ी जीत से साबित होता है कि यह भारतीय टीम अजेय है और इस टीम में अचूक प्रतिभा है।” उल्लेखनीय है कि भारतीय कबड्डी टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए शनिवार को छह देशों के पहले कबड्डी मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। अजय ठाकुर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 44-26 से पराजित किया। तीन बार की विश्व चैंपियन भारतीय टीम ने ईरान को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने ईरान को दो बार ऑल आउट किया। अजय ने रेड ने सर्वाधिक नौ और युवा मोनू गोयत ने छह अंक जुटाए। दोनों टीमें इससे पहले अहमदाबाद में 2016 विश्व कप में आमने-सामने हुई थी जिसमें अजय ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *