सैनी को राजस्थान भाजपा अध्यक्ष बनाने का कोई फायदा नहीं, कांग्रेस का आना तय: गहलोत

0

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष बनाने के फ़ैसले को प्रदेश को जातियों में विभाजित करने का फ़ैसला करार दिया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने 75 दिनों में जातिगत समीकरण साधकर सैनी को अध्यक्ष बनाया है लेकिन इसका कोई लाभ भाजपा को नहीं होने वाला है। क्योंकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिछले करीब 5 साल के शासन में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को रोक दिया है ।

चाहे वो रिफ़ाइनरी, मेट्रो प्रोजेक्ट, बांध परियोजना सबके कार्य बधित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता मन बना चुकी है और कांग्रेस वहां अच्छे बहुमत से वापसी करेगी।

एक प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा नेतृत्व को ढाई माह लग गए| अलग-अलग जतियों के नेताओं को बुलाकर बंद कमरे में बैठकें की, सोशल इंजीनियरिंग की गयी लेकिन अब इसका कोई फ़ायदा उन्हें नहीं होना है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में उपचुनाव में मिली हार के बाद अशोक परनामी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था और करीब ढाई माह के मंथन के बाद मदनलाल सैनी को शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *