मदनलाल सैनी बने राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष

0

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मदनलाल सैनी को राजस्थान प्रदेश भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में सैनी को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। सैनी राज्यसभा सांसद हैं| उन्हें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माना जाता है। वह अन्य पिछड़ी जाति के हैं। साल के आखिर में राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने हैं| ऐसे में लंबी माथापच्ची के बाद सैनी को राजस्थान प्रदेश की कमान सौंपी गई| भाजपा नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को राजस्थान प्रदेश की कमान देने का इच्छुक था, किंतु वसुंधरा के ऐतराज के कारण शेखावत को यह दायित्व न मिल सका। सैनी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव लागू किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *