शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे गन्ना किसान

0

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गन्ना किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर कृषि और किसानों के बारे में उनसे चर्चा करेंगे। सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर होने वाली मुलाकात में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक से आए 150 गन्ना किसान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री और किसानों के बीच होने वाली इस मुलाकात में हाल ही में गन्ना क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही गन्ना किसान अपनी समस्याओं से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *