नमो एप के जरिए महिला हज यात्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

0

नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना मेहरम पर हज यात्रा पर जाने की तैयारी में जुटी मुस्लिम महिलाओं से नमो एप से बात करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत का सिलसिला शुरू कर रखा है और उन्होंने पिछले दिनों किसानों से भी बात की थी।

ज्ञात हो कि मोदी सरकार ने पिछली बार हज यात्रा पर बिना मेहरम के मुस्लिम महिलाओं को भेजने का फैसला किया था। इसके तहत हज कमेटी ऑफ इण्डिया के जरिए जाने वाले मर्द यात्रियों के साथ 1308 महिलाओं ने भी आवेदन किया है। इन महिलाओं ने अगले महीने से शुरू होने वाली हज यात्रा की सारी तैयारी भी पूरी कर ली है। 40 वर्ष की आयु से ऊपर वाली उन सभी महिलाओं को यात्रा पर जाने का अधिकार दिया गया है, जिनके पति का या तो निधन हो गया है या वह अलग रह रही हैं। इसके साथ ही महिला का कोई सगा भाई आदि नहीं है, इन महिलाओं को पहले हज यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब मोदी सरकार ने उन्हें हज यात्रा की अनुमति दे दी है।

हज कमेटी के सीईओ डॉ मकसूद अहमद खान ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साऊदी अरब में इन महिलाओं को एक जगह ठहराया जाएगा। साथ ही उन्हें महिला खादिम स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *