सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कीः अमित शाह

0

नई दिल्ली ,25 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल के काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज ही (25 जून) के दिन सत्ता में बने रहने के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। श्री शाह ने ट्वीटर पर दिए संदेश में कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस द्वारा मात्र सत्ता में बने रहने के अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गयी। देश की संसद को निष्क्रय बनाकर उच्चतम न्यायालय को मूकदर्शक की हैसियत में तब्दील कर दिया गया और अखबारों की जुबान पर ताले जड़ दिये गये।

भाजपा अध्यक्ष ने आपातकाल लागू होने के बाद के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि असंख्य लोगों को बिना वजह काल कोठरी में डाल दिया गया। इस दौरान देश की जनता ने 21 महीनों तक अनेक तरह के कष्ट और यातनाएं सही। उन्होंने उस वक्त आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशवासियों को कोटि-कोटि वंदन।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल के समय कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने नारा दिया था ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’। यह चापलूसी की पराकाष्ठा थी। लोकतंत्र को कलंकित करने वाले को ही भारत के रूप में चित्रित करना शर्मनाक था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *