क्रिकेटर गौतम गंभीर हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

0

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। आखिरकार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की कोशिश रंग लाई| क्रिकेटर गौतम गंभीर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के उच्च सूत्रों के अनुसार, अजय माकन के साथ क्रिकेटर गौतम गंभीर पार्टी के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल और संगठन महासचिव अशोक गहलोत से मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने गम्भीर को रवीन्द्र नगर विधानसभा से लड़वाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं भाजपा के बाग़ी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी कांग्रेस में शामिल करने पर निर्णय अंतिम दौर में है। सिन्हा को कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली से वर्तमान सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के समक्ष लड़वाने का प्रस्ताव दे सकती है। हालांकि फ़िलहाल इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति नहीं मिली है। उसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *