केजरीवाल का धरना छठे दिन भी जारी, ईद मिलने के बहाने ही बुला लें एलजी: सिसोदिया

0

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उपराज्यपाल और केंद्र के खिलाफ छठे दिन भी धरना जारी है। धरने पर बैठे केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। पांच दिन से मुख्यमंत्री को अनसुना करने का आरोप झेल रहे उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी इस मौके पर दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई दी तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ईद मिलने के बहाने ही बुला लीजिए। ईद पर तो दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों काे शनिवार को छठे दिन भी केंद्र सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *