श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार की डुप्लिकेट चाबी मिली

0

भुवनेश्वर, 14 जून (हि.स.) श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबी गुम होने की घटना सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुरी जिला प्रशासन ने बुधवार देर बताया कि रत्नभंडार की डुप्लिकेट चाबी मिल गयी है। पुरी के जिलाधाकारी अरविंद अग्रवाल ने कहा कि जिला रिकॉर्ड रूम के एक लॉकर में लाल लिफाफे में चाबी है तथा इसके ऊपर रत्नभंडार की डुप्लिकेट चाबी लिखा हुआ है। उल्लेखनीय है कि गत चार अप्रैल को रत्नभंडार को खोले जाने के निर्णय के बाद पुरी मंदिर प्रशासन ने जिलाधिकारी को चाबी के लिए पत्र लिखा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *