केजरीवाल के खिलाफ दायर कपिल मिश्रा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

0

नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)(अपडेट)। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति के खिलाफ याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट उनकी याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। हाईकोर्ट इस याचिका पर मंगलवार, 12 जून को सुनवाई करेगा। कपिल मिश्रा ने अपनी याचिका में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *