एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था में नहीं होगा बदलाव : अमित शाह

0

रायपुर, 10 जून (हि.स.) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ विकास यात्रा में शामिल हुए। शाह ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून (एससी-एसटी एक्ट) में कभी बदलाव नहीं होगा और न ही आरक्षण की व्यवस्था बदलेगी। शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के साथ विकास यात्रा के दौरान अग्रसेन चौक से आमसभा स्थल तक रोड शो किया। सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *