मोदी सरकार का ”गुड गवर्नेंस” को लेकर अहम कदम, प्रोफेशनल्स को बनाएगी ज्वाइंट सेक्रेटरी

0

नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने ‘गुड गवर्नेंस’ को लेकर एक अहम् कदम उठाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सरकार इसकी शुरुआत 10 प्रोफेशनल्स को ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर पर नियुक्त कर करेगी। इसके पीछे केंद्र सरकार का तर्क है कि इससे विषय विशेषज्ञों को सरकार के कामकाज में शामिल किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए 40 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे प्रोफेशनल्स को मौका देगी, जिन्हें किसी एक क्षेत्र में 15 साल या उससे ज्यादा का अनुभव हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *