खिलाड़ियों को कमाई का हिसाब देने की अधिसूचना पर मुख्यमंत्री खट्टर ने लगाई रोक

0

चंडीगढ़, 08 जून (हि.स.)। प्रोफेशनल खिलाड़ियों को कमाई का हिसाब देने के मामले पर हरियाणा सरकार बैकफुट पर आ गई है। विपक्ष से लेकर खिलाड़ियों के आपत्ति जताने पर सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा है। हालांकि खेल मंत्री अनिल विज ने हिसाब देने के मामले को सही ठहराते हुए नियम बनाने का ठीकरा पूर्व सरकारों के सिर फोड़ा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार सायं ट्वीट करते हुए खेल विभाग की प्रासंगिक फाइल उन्हें दिखाने और 30 अप्रैल की अधिसूचना पर आगामी आदेशों तक रोक लगाने के लिए कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *