सीएम फडणवीस व उनके परिवार को नक्सलियों ने दी धमकी

0

मुंबई, 08 जून (हि.स.) । नक्सलियों ने दो पत्र भेजकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी है। दोनों पत्रों में हाल में हुई गडचिरोली मुठभेड़ का जिक्र किया गया है, जहां कई नक्सलियों को मारा गया था। इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *