एशिया कप के लिए भारतीय टेनिस टीम में लिएंडर पेस की वापसी

0

नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार को 19 से 25 अगस्त तक जकार्ता में होने वाले 18वें एशिया कप के लिए भारतीय टेनिस टीम (महिला एवं पुरूष) की घोषणा कर दी है। दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस को एशियाई खेलों में एक और पदक हासिल करने का मौका मिल गया है। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि वह अमेरिकी ओपन में हिस्सा ले रहे हैं। ज़िशान अली को भारतीय पुरूष टेनिस टीम का व अंकिता भांबरी को महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है। एशिया कप के लिए भारतीय महिला और पुरूष टेनिस टीम इस प्रकार है- महिला टीम-अंकिता रैना, करमन कौर थंडी,रूतूजा भोंसले, प्रंजला यादलापल्ली,रिया भाटिया,प्रार्थना थोंबरे। पुरूष टीम- लिएंडर पेस, रामकुमार रामनाथन,प्रजनेश गुन्नेश्वरन,सुमित नागल,रोहन बोपन्ना और दिविज शरण।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *