ब्रिक्स बैठक के लिए सुषमा स्वराज गईं दक्षिण अफ्रीका

0

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। ब्रिक्स देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इसके साथ सुषमा स्वराज आईबीएसए की बैठक में भी हिस्सा लेंगी। वह दक्षिण अफ्रीका में विदेश मंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्स देशों ( ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के समूह की विदेश मंत्री स्तर की अहम बैठक दक्षिण अफ्रीका में हो रही है। उसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कर रही हैं। इसी दौरान वह आईबीएसए (इंडिया, ब्राजील, साउथ अफ्रीका) त्रि-देशीय समूह की बैठक में भी हिस्सा लेंगी। इसमें इन तीन देशों के विदेश मंत्री मिल रहे हैं। स्वराज इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारिच्ज़बर्ग में महात्मा गांधी पर होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। ये कार्यक्रम महात्मा गांधी को इसी शहर के रेलवे स्टेशन पर 125 साल पहले ट्रेन के प्रथम श्रेणी के डिब्बे से बाहर निकालकर स्टेशन पर फेंकने की घटना से जुड़ा है। उसी घटना के बाद से युवा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। हिन्दु


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *