मुख्यमंत्री 30 मई को रहेंगे कबीरधाम जिला के प्रवास पर

0

कवर्धा, 29 मई (हि.स.)। प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 30 मई को कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे। वे शाम 4.30 बजे गंडई से रथ से प्रस्थान करेंगे और 4.50 बजे सिल्हाटी आएंगे जहां उनका स्वागत सभा होगी। वे 5.05 बजे सिल्हाटी से रथ से प्रस्थान कर लोहारा पहुंचेंगे और 5.20 से 6.30 तक आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे लोहारा से रथ से प्रस्थान कर 6.45 बजे ओडिया आएंगे जहां 6.45 से 7 बजे तक उनका स्वागत सभा होगी। वे सायं 7 बजे ओडिया से रथ से प्रस्थान कर 7.20 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा आएंगे। मुख्यमंत्री कवर्धा में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 31 मई को सबेरे 9.30 से 10 बजे तक प्रेस कान्फ्रेस लेंगे। वे सुबह 10 से 11 बजे तक जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों से भेंट करने के बाद 11 बजे कवर्धा से हेलीकॉप्टर द्वारा सिमगा के लिए प्रस्थान करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *