नीदरलैंड्स की महारानी आएंगी भारत, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

0

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। यूरोपीय देश नीदरलैंड्स की महारानी क्वीन मैक्सिमा अपनी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगी। इन तीन दिन में वे दिल्ली, मेरठ और मुंबई में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वे 28 मई से 31 मई तक भारत प्रवास पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि क्वीन मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की विशेष सलाहकार भी हैं, जो पूरी दुनिया में समकेतिक वित्तीय विकास कार्यक्रम का संचालन करती हैं। क्वीन मैक्सिमा सोमवार अलसुबह नई दिल्ली पहुंचेंगी। सोमवार सुबह में दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के भारत कार्यालय में भारतीय सहयोगियों के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद वे नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार एवं सीईओ अमिताभ कांत से मुलाकात करेंगी। सोमवार को वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग जाएंगी। मंगलवार सुबह वे मेरठ जाएंगी और एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मंगलवार को ही वे दिल्ली में वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगी। शाम को वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। बुधवार को क्वीन मैक्सिमा मुंबई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सुबह वे सीईओ मीट्स में शिरकत करेंगी। जिसके बाद वे निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ बैठक करेंगी। गुरुवार अलसुबह वे वापस नीदरलैंड्स लौट जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *