विश्व शांति के लिए ट्रंप-किम में वार्ता जारी रहे: एंटोनियो गुतेरस

0

न्यूयॉर्क, 25 मई (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने सिंगापुर शिखर वार्ता रद्द किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे फिर से जारी रखे जाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि यह वार्ता कोरियाई प्रायःद्वीप के लिए ही नहीं, विश्व शांति के लिए बहुत जरूरी है। जेनेवा यूनिवर्सिटी में गुरुवार की सुबह छात्रों को संबोधित करते हुए गुतेरस ने कहा कि यह विडम्बना है, प्रत्येक देश दूसरे देश की सुरक्षा की चिंता किए बिना आणविक हथियारों की होड़ में लगा हुआ है, जिससे विश्व शांति को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा है कि विनाशकारी हथियार घातक हैं और विश्व नेताओं को चाहिए कि वे उन पर अंकुश लगाएं। इस संदर्भ में उन्होंने ईरान आणविक डील को बचाए रखने के लिए यूरोपीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सम्पूर्ण निरस्त्रीकरण एक प्राथमिकता है। इसके लिए 1946 में प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन हम आगे बढ़ने की बजाय, पीछे हटते जा रहे हैं। उन्होंने अमेरिका और रूस के नेताओं से आग्रह किया है कि वे आणविक हथियारों की होड़ पर अंकुश लगाने के लिए आगे आएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *